back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोमती रिवरफ्रंट मामला: सीबीआई ने यूपी, बंगाल, राजस्थान में 42 स्थानों पर मारे छापे (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को एक व्यापक कार्रवाई करते हुए गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं में दर्ज एक नए मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश में 42 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, एजेंसी की कई टीमें उत्तर प्रदेश में 42 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्र ने कहा कि सीबीआई द्वारा परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए तत्कालीन इंजीनियरों सहित 189 उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों और प्राथमिकी में आरोपी के रूप में नामित अन्य के खिलाफ एक नया मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी की जा रही है। सीबीआई की टीमों ने मामला दर्ज करने के बाद राज्य के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और रायबरेली सहित 13 जिलों में 42 स्थानों पर और पश्चिम बंगाल और राजस्थान में एक-एक जगह छापेमारी की। सूत्र ने बताया कि परियोजना के तीन मुख्य अभियंताओं और छह अधीक्षण अभियंताओं के परिसरों में भी सुबह से ही तलाशी शुरू हो गयी थी। सूत्र ने कहा कि प्राथमिकी में नामित एक आरोपी फ्रांसीसी कंपनी एक्वाटिक शो है। ताजा मामले में सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार राज्य के सिंचाई विभाग के कई पूर्व मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, अन्य इंजीनियरों और लोक सेवकों, निजी ठेकेदारों और व्यवसायियों को आरोपी बनाया गया है। 673 कार्यों में से 1,031 करोड़ रुपये के 12 कार्यों की जांच जांच एजेंसी ने अपनी पहली प्राथमिकी में की थी। यह एफआईआर 407 करोड़ रुपये के 661 कार्यों से संबंधित है। इस मामले में दर्ज की गई यह दूसरी प्राथमिकी है। गोमती रिवरफ्रंट परियोजना अखिलेश यादव सरकार के तहत एक महत्वाकांक्षी परियोजना थी। सीबीआई ने 30 नवंबर, 2017 को मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही थी। यह आरोप लगाया गया है कि 1,513 करोड़ रुपये की गोमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना में व्यापक अनियमितताएं पाई गईं हैं। –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵