back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोमती रिवरफ्रंट मामला: सीबीआई की यूपी में 40 जगहों पर छापेमारी

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को एक व्यापक कार्रवाई करते हुए गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं में दर्ज एक नए मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारकर तलाशी ली। जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, एजेंसी की कई टीमें उत्तर प्रदेश में 40 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ले रही हैं। सूत्र ने कहा कि सीबीआई द्वारा परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक नया मामला दर्ज करने के बाद तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में भी तलाशी चल रही है। इस मामले में दर्ज की गई यह दूसरी प्राथमिकी है। गोमती रिवरफ्रंट परियोजना अखिलेश यादव सरकार के तहत एक महत्वाकांक्षी परियोजना थी। सीबीआई ने 30 नवंबर, 2017 को मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही थी। यह आरोप लगाया गया है कि 1,513 करोड़ रुपये की गोमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना में व्यापक अनियमितताएं की गई थीं। –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵