back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के बटाला में हुई गैंगवार की वारदात, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और ASI के बेटे की हत्या

बटाला के कादिया रोड पर स्कॉर्पियो पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब के बटाला में एक संगीन गैंगवार की वारदात सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी हमले में पंजाब पुलिस के एक एएसआई के बेटे की भी मौत हो गई। अपराधी घटना को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो गये। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बटाला के कादिया रोड पर हुई जहां अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने वारदात के बाद जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो पर तेज फायरिंग की गई

इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग वहां पहुंचते हैं और फायरिंग शुरू कर देते हैं। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक सवार एक व्यक्ति ड्राइवर को निशाना बनाकर गोली चला रहा है।

गोली लगने से हुई दो लोगों की मौत

गोलीबारी में स्कॉर्पियो में बैठे करनेवीर सिंह और हरजीत कौर की मौत हुई। करनेवीर सिंह, जो कि पंजाब पुलिस के एएसआई का पुत्र था, घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में दम तोड़ बैठा। हरजीत कौर, जो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थीं, गंभीर रूप से घायल होकर बटाला से अमृतसर रेफर की गई थीं, जहां इलाज के दौरान उनका भी निधन हो गया। 

हरजीत कौर का रिश्तेदार था करनेवीर सिंह 

बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक युवक की मौत हो चुकी थी और एक महिला गंभीर हालत में थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। डीएसपी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि मृत महिला गैंगस्टर जग्गू की मां थीं, लेकिन उन्होंने बताया कि युवक मृतक का एक रिश्तेदार था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गोली लगी थी और वह अस्पताल आने से पहले ही मौत के मुंह में चला गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंबीहा गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली

इस हत्या की जिम्मेदारी बटाला के बंबीहा गैंग ने स्वीकार की है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बटाला में हुई इस वारदात के लिए डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि जग्गू के सारे काम, उसके हथियार, पैसा और भगोड़े उनके नियंत्रण में थे। बंबीहा गैंग का दावा है कि उन्होंने यह हमला अपने सदस्य गोरे बैरियर की हत्या का बदला लेने के लिए किया है, हालांकि उनका यह भी कहना है कि गोरे बैरियर का उनके गैंग से कोई लेना-देना नहीं था।

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵