back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्ञानवापी मस्जिद में भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरिके से हुई जुमे की नमाज

वाराणसी, 20 मई (आईएएनएस)। ज्ञानवापी विवाद में जल्द कोर्ट में सुनवाई होनी है, तो वहीं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में शांतिपूर्ण तरह से जुमे की नमाज अदा की गई। दोनों पक्षों की ओर से लगातार लोगों से शांति बनाये रखने की अपील भी की गई। नमाज पढ़ने से पहले ही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमें की नमाज के चलते लोगों से अपील की थी कि, सभी अपने घरों की नजदीकी मस्जिदों में नमाज पढ़े और घरों से वुजू करके आएं। वहीं जिलाधिकारी ने विवाद के बीच नमाजियों के वुजू के लिए पानी का इंतजाम भी कराया। इसके अलावा जिला अधिकारी ने सील किए गए वुजू खाने को जगह को सुरक्षित रखे जाने पर जोर दिया है। धार्मिक नेताओं और धर्म गुरुओं से भी शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए भी अपील की है। मस्जिद की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा, हर व्यक्ति से पूछताछ हुई और मस्जिद में जगह खत्म हो जाने के बाद लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह तक नमाजियों का ज्ञानवापी में भीड़ जुटने का अंदेशा लगाया जा रहा था, माहौल शांत रहे इसलिए देर रात तक सुरक्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने मार्च भी किया और पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अदालत में फव्वारे की जगह पर शिवलिंग के दावे के कारण उस जगह को सील करा दिया है। मस्जिद से नमाज अदा करने के बाद लोगों ने किसी मिडिया कर्मी से बात नहीं की। भारी संख्या में ज्ञानवापी मस्जिद के ठीक सामने मस्जिद में नमाज पढ़ी। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...