back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यस बैंक के पूर्व अध्यक्ष को प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदने के लिए किया गया मजबूर : ईडी

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक स्थानीय अदालत में दायर अपने आरोपपत्र में कहा है कि यस बैंक के पूर्व अध्यक्ष राणा कपूर को एम.एफ. हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया। पैसे को बाद में न्यूयॉर्क में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया गया। तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कपूर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था। जांच एजेंसी ने कहा कि देवड़ा कपूर को पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर करने के लिए कई बार उनके घर के कार्यालयों का दौरा किया। देवड़ा ने भी कई बार मैसेज कर कपूर को इस संबंध में फोन किया। कपूर ने देवड़ा की कॉल से बचने की कोशिश की और उनके संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि बाद में उन्होंने पेंटिंग खरीद ली। निर्देश के अनुसार कपूर ने मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा को 2 करोड़ रुपये का चेक दिया। कपूर के बयानों में लिखा है कि मुरली देवड़ा ने उनसे वादा किया था कि इससे उन्हें पद्म भूषण प्राप्त करने में मदद मिलेगी, लेकिन वह कभी पूरी नहीं हुई। दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी उनसे कहा था कि चूंकि उन्होंने (कपूर) महत्वपूर्ण समय में सोनिया गांधी की मदद की थी, इसलिए उनके नाम पर पद्म भूषण के लिए विचार किया जाएगा। कपूर ने अपने बयानों में कहा था कि यह जबरन बिक्री थी और वह इसके लिए कभी तैयार नहीं थे। ईडी द्वारा कपूर, उनके परिवार, डीएचएफएल के प्रमोटरों कपिल और धीरज वाधवान के खिलाफ दायर की गई यह दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट थी। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...