back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री इटेला का विधानसभा से इस्तीफा मंजूर, भाजपा में होंगे शामिल

हैदराबाद, 13 जून (हि.स.)। तेलंगाना मंत्रिमंडल से बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री ईटेला राजेंद्र का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने मंजूर कर लिया है। इटेला के शीघ्र भाजपा में शामिल होंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए ईटेला राजेंद्र ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को तानाशाह करार देते हुए कहा कि उनका डीएनए लेफ्ट (वाम दल) विचारधारा का है लेकिन अब वह न लेफ्ट हैं और न राइट है। निरंकुश तानाशाही करना ही उनका एकमात्र एजेंडा रह गया है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा से अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी से खुद मिल कर देना चाहते थे। लेकिन कोरोना की आड़ लेकर स्पीकर ने मुलाकात का समय नहीं दिया। पूर्व मंत्री राजेंद्र ने मुख्यमंत्री केसीआर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आज जो कटु अनुभव हुआ है, उससे साफ पता चलता है कि केसीआर के सामने विधायक या सांसद किसी की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र हुजूराबाद उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा है कि हुजूराबाद की जनता काफी जागरूक है। वह सब देख रही है और वह धर्म के पक्ष में खड़ी होगी। उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर राव के खिलाफ वे आरएसयू यानी( रेडिकल स्टूडेंट यूनियन) से लेकर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल के बाद फिर एक बार वे तेलंगाना आत्म गौरव का आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सभी का साथ अवश्य मिलेगा। राजेंद्र ने कहा कि वे नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता होने के नाते वह विधायक पद से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। खबर मिली है कि राजेंद्र 14 तारीख को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...