back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

APJ Abdul Kalam Birthday: एपीजे अब्दुल कलाम छोटे लक्ष्य को क्यों मानते थे अपराध, मिसाइल मैन के नाम से थे मशहूर

आज 15 अक्टूबर को देश डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मना रहा है। डॉ. कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति रह चुके हैं जिन्होंने साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत महापुरुषों की विरासत को संभाल कर रखने के लिए विश्व विख्यात है। उन्हीं महापुरुषों में से एक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam Birthday) की आज जयंती है। डॉ कलाम ने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया है जिसके चलते उन्हें मिसाइल मैन की उपाधि से नवाजा गया है। इस दिन को 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कलाम साहब स्टूडेंट्स को देश का भविष्य मानते थे। उनका मानना था कि जो स्टूडेंट बड़ा लक्ष्य रखते हैं वही बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।  

“छोटा लक्ष्य अपराध है, बड़ा लक्ष्य साधें”

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में शिक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दी और अपने प्रयासों से विद्यार्थियों को हमेशा न सिर्फ शिक्षा बल्कि क्वालिटी एजुकेशन लेने पर बल दिया। कलाम साहब का कहना था कि जीवन में अगर सफलता को पाना है तो हमेशा अपना लक्ष्य बड़ा रखो, छोटा लक्ष्य अपराध है। कलाम साहब के इन्ही प्रेरणादायक विचारों के कारण उनकी जयंती पर देशभर के शिक्षा संस्थानों में उनके भाषण, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का मकसद डॉ. अब्दुल कलाम के साइंटिफिक विचारों को आगे बढ़ाना है। 

इस महान उपलब्धि के लिए मिली ‘मिसाइल मैन’ की उपाधि

भारत ने देश में बना हुआ पहला उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV-3 का निर्माण किया। इस यान के द्वारा ही भारत ने रोहिणी उपग्रह को अतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा था। इस मिसाइल के निर्माण में डॉ. कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा भी कलाम साहब ने देश को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में कई अहम मिसाइल बनाई जिसमें पोखरण-2 में इस्तेमाल हुई मिसाइल बनाने में भी अमूल्य योगदान दिया था। इसके चलते उन्हें ‘मिसाइल मैन’ की उपाधि दे दी गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक गलती, बड़ा नुकसान! ChatGPT और Gemini पर ये जानकारी शेयर करना पड़ सकता है महंगा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आज के डिजिटल दौर में चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और ग्रोक जैसे एआई चैटबॉट तेजी से लोगों की जिंदगी का...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...