नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना रामतीर्थ संग उत्तरप्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचे। देश-दुनिया भर से तमाम श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे हैं, जहां सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक समागम का आयोजन किया है। राजनेता ,फिल्म सितारों के बाद अब क्रिेकेट जगत में महान नाम अनिल कुंबले भी महाकुंभ पहुंचे है, कुंबले से पहले टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर्स महाकुंभ पहुंच चुके हैं।
पूर्व क्रिेकेटर अनिल कुंबले से पहले महाकुंभ मेले में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना और मौजूदा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहुंचे थे। भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम दिग्गजों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। वहीं टीम इंडिया के कोच रह चुके अनिल कुंबले भी अपनी पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। सुरेश रैना भी पत्नी के साथ पहुंच थे।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
दिग्गज अनिल कुंबले ने महाकुंभ पहुंचने की जानकारी खूद दी है, उन्होने सोशल मीडिया हैंडल एक्स इस बारे में जानकारी साझा की। कुंबले ने महाकुंभ में पहुंचने की तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान वह संगम में डुबकी लगाते हुए दिखे। उनके साथ वाइफ चेतना रामतीर्थ थी। तस्वीरों को कैप्शन देते हुए दिग्गज कुंबले ने लिखा, “सौभाग्यपूर्ण.”
टीम इंडिया के हेड कोच भी रहे अनिल कुंबले
बताते चलें कि भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके है। उन्होंने 2016 से 2017 के बीच यह पद संभाला। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। कहा जाता है कि, उस वक्त टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली से विवाद के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।




