back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranveer Allahabadia के कमेंट से पहले इन बड़े विवादों में घिर चुका है Samay Raina का इंडियाज़ गॉट लेटेंट

समय रैना के शो पर रणवीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहाबादिया अपने भद्दे कमेंट्स की वजह से चर्चा में हैं। ये कमेंट उन्होंने Samay Raina के शो India’s Got Latent में किया था। विवादित कमेंट्स को लेकर दोनों यूट्यूट्यबर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब समय रैना का शो और रणवीर इलाहाबादिया विवादों में हैं।

महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट 


साल 2021 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रणवीर इलाहाबादिया ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा कमेंट किया था की वह विवादों से घिर गए थे। रणवीर ने अंग्रेजी में ट्वीट कर लिखा था कि, ‘कुर्ता पहनने वाली महिलाएं पुरुषों को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती हैं।’



India’s Got Latent में बना मेंटल हेल्थ का मज़ाक 


एक और विवाद तब सामने आया जब दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक बनाया गया। एक्ट्रेस को लेकर ऐसा कहा गया कि, ‘दीपिका हाल ही में मां बनी हैं, है न? बहुत बढ़िया, अब उन्हें पता चल गया है कि वास्तविक अवसाद कैसा होता है।’ इसके बाद शो के जजों तन्मय भट्ट और रघु राम को भी ट्रोल होना पड़ा था।

लोग कुत्ते का मांस खाते हैं


शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रियंका हलदर और उनके दोस्त मोहम्मद आदिल के बीच का सेगमेंट विवाद से घिर गया था। इस सेगमेंट में आदिल ने हलदर की ड्रेस को फाड़ चीरकर कट आउट ड्रेस बना दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी। मजाक में कहा गया था कि अरुणाचल प्रदेश में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं और कभी-कभी तो अपने पालतू जानवरों का भी मांस खाते हैं, जिसके कारण कानूनी कार्रवाई भी होती है। इसके बाद अपने राज्य के लोगों के बारे में ऐसी बात सुनने के बाद FIR दर्ज जैसी नौबत भी आ गई थी।

उर्फी जावेद का वॉकआउट


एक एपिसोड में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की पर्सनल लाइफ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि मैं यह बात भूल गई, आजकल लोग सोचते हैं कि किसी को गाली देना या किसी को कुछ विचारों के लिए शर्मिंदा करना अच्छा है। मुझे खेद है, लेकिन मुझे कोई भी मुझे गाली दे, यह ठीक नहीं है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵