back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

S. Jaishanker: विदेश मंत्री की Pakistan को खरी खरी, कहा- ‘बातचीत का दौर खत्म, जैसा करेगा वैसा भरेगा पाकिस्तान

विदेश मंत्री S. Jaishanker ने एक किताब लॉन्च के मौके पर पड़ोसी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुआ कि पाक ने बातचीत का दौर समाप्त कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर तल्खी कोई नयी बात नहीं है। लेकिन इस तल्खी के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान के साथ बातचीत अब दूर की कौड़ी हो गई है। पाकिस्तान की तरफ से बातचीत का सिलसिला खत्म किया गया है। अब पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक एक्शन का रिएक्शन उसी की भाषा में दिया जाएगा।

पड़ोसी देशों के बारे में नीति स्पष्ट की

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के हर देश को अपने पड़ोसी देशों से कुछ न कुछ समस्या जरूर होती है जिन्हें चाहकर भी नहीं सुलझाया जा सकता। एस. जयशंकर ने चीन को दोहरी पहेली बताते हुए कहा कि वह न सिर्फ भारत का पड़ोसी देश है बल्कि एक प्रमुख शक्ति भी है। वहीं पाकिस्तान को लेकर ज्यादा आक्रामक दिखाई दिए। एस. जयशंकर ने कहा- ‘पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर पाकिस्तान की तरफ से खत्म कर दिया गया है। अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर और धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि घटना सकारात्मक हो या नकारात्मक हर घटना का जवाब दिया जाएगा।’ गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान ने SCO की बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को इस्लामाबाद में आमंत्रित किया है।

श्रीलंका और बांग्लादेश को लेकर कही बड़ी बात

एस. जयशंकर ने कहा- ‘भारत-श्रीलंका के रिश्ते में काफी बदलाव आया है। हालांकि अभी भी हमारे सामने दो अहम मुद्दे मौजूद हैं, पहला सार्वजनिक क्षेत्र का और दूसरा समुद्री मार्ग का। चीन की मौजूदगी के कारण दोनों देशों में कुछ चिंताए अभी भी बनी हुई हैं।’ बांग्लादेश के राजनीतिक तख्तापलट पर भी उनका रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा- ‘हमें यह स्वीकार लेना चाहिए कि बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव हुए हैं लेकिन भारत अपने सामरिक हितों को लेकर अटल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵