नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद भी यह हिंसक प्रदर्शन रुक ही नहीं रहा है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी 100 से अधिक मौते हो चुकी हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। यही नहीं उग्र प्रदर्शनकारी हिन्दू मंदिरों में भी हमला करने लगे हैं। वहीं बांग्लादेश में हिंसा को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में खुलकर जवाब दिया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में जानकारी दी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में जानकारी दी कि बांग्लादेश में विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों का सिर्फ शेख हसीना के इस्तीफे का एजेंडा था। जिसके बाद शेख हसीना ने कुछ समय के लिए भारत आने का अनुरोध किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि शेख हसीना ने अपने सेना प्रमुखों से विचार विमर्श करने के बाद ही इस्तीफा देने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि शेख हसीना ने भारत आने के लिए बहुत ही कम समय में फैसला लिया था।
हम बांग्लादेश के सेना प्रमुख से संपर्क साधे हुए हैं
विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकसभा में जानकारी दी कि हम बांग्लादेश के सेना प्रमुख से संपर्क साधे हुए हैं। उन्होंने यह संपर्क बांग्लादेश में भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जिसकी भी सरकार बनेगी, वो भारतीय लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी। बता दें कि भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी की थी। भारत की बांग्लादेश की स्थिति पर पूरी नजर बनी हुई है। केंद्र सरकार ने बांग्लादेश को लेकर अपना स्टैंड सभी पार्टियों को बता दिया है। जिसको लेकर सभी दलों के नेता भारत सरकार के साथ हैं। यही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मुद्दे को लेकर सरकार का समर्थन कर रही हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





