back to top
38.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SCO में भाग लेने कजाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, चीनी नेता वांग यी से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे हैं। जहां उन्होंने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री जयशंकर कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। 

शंघाई सहयोग संगठन की 24वीं बैठक का 3-4 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, रूस समेत 9 देश शामिल हो रहे हैं। वहीं इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री जयशंकर कर रहे हैं। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद सत्र की व्यस्तता की वजह से इस समिट में शामिल नहीं हो पाये।  

चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने SCO समिट से इतर अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी कजाकिस्तान पहुंचे हैं।

इस समय शंघाई सहयोग संगठन में 8 देश शामिल हैं। जिनमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं। वहीं अफगानिस्तान, ईरान, बेलारूस और मंगोलिया पर्यवेक्षक के रूप में हैं।

सिक्योर एससीओ विजन होगा भारत की प्राथमिकता

विदेश मंत्रालय ने बैठक से पहले बताया था कि SCO में भारत की प्राथमिकता पीएम मोदी के सेक्योर एससीओ विजन पर आधारित होगी। भारत का जोर सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, संपर्क, सहयोग, एकता, संप्रभुता का सम्मान, पर्यावरण सुरक्षा और क्षेत्रीय एकता पर होगा। 

क्या है SCO?

एससीओ की स्थापना 15 जून 2001 को हुई थी। उस समय चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान ने एक बैठक की। जिसमें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन को बनाया गया। इसका मकसद आपस में एक दूसरे के नस्लीय और धार्मिक तनावों को दूर करने के अलावा कारोबार और निवेश बढ़ना था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान भारतीय जहाजों को क्यों दे रहा रास्ता? विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साफ, बोले- कोई ब्लैंकेट डील नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। युद्ध के हालात के बीच Strait of Hormuz पर जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे दुनिया के कई...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार में लौटी रौनक, Sensex 416 अंक चढ़ा, Nifty 24,000 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय...

Bengal Election 2026: आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, जानिए TMC-BJP में कौन आगे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अब...

लू लगने पर मिलते है ये संकेत, इस प्रकार हीटस्ट्रोक से खुद को बचाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में तेज धूप ज्यादा...

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए आज ही करें ये खास उपाय, खुशहाल रहेगा जीवन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵