back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चारा घोटाला : लालू के दोषी पाए जाने पर तेजस्वी ने कहा, निराश होने की जरूरत नहीं, भाजपा ने बताया, करनी का फल

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चारा घोटाले के एक और मामले में मंगलवार को रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद राजद समर्थक मायूस हैं, वहीं भाजपा और जदयू इसे करनी का फल बता रहे हैं। लालू प्रसाद के पुत्र और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राजद समर्थकों से निराश नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत जाएंगे। चारा घोटाले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने के बाद तेजस्वी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लालू प्रसाद जरूर बरी होंगे। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि देश को जब से आजादी मिली है तबसे अब तक जैसे देश में एक ही घोटाला हुआ है। देश में इतने घोटाले हुए किसी को दिखता ही नहीं। अब तक सिर्फ एक ही नेता को सजा हुई है, एक ही चेहरा बार-बार दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि घोटाला एक ही बार हुआ है लेकिन केस को बांट दिया गया, और कई बार सजा दी गई। तेजस्वी ने कहा कि गरीब का बेटा ही जेल जाता है। उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीबों के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश राज में बिहार में 80 घोटाले हुए पर कहीं केस नहीं हुआ। सीबीआई, ईडी सब भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता की अदालत में लालू यादव कभी गुनहगार नहीं हुए। उन्होंने लोगों से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। इधर, भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के पांचवें मामले में भी लालू प्रसाद का दोषी करार दिया जाना साबित करता है कि उन्हें बिहार के उन करोड़ों गरीबों की हाय लगी, जिनके वोट लेकर उन्होंने केवल अपने परिवार की सात पुश्तों के लिए अकूत संपत्ति बनायी। उन्होंने कहा कि उनकी करनी का फल ऊपर वाले की अदालत भी दे रही है और नीचे इंसानों की बनायी न्यायपालिका भी एक-एक कर प्रतिकूल फैसले सुना रही है। उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ रुपये का चारा घोटाला करने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने मामले की लीपापोती करने के लिए उन्हीं अफसरों की जांच कमेटी बना दी थी, बाद में सीबीआई की जांच शुरू होने पर इसी मामले के अभियुक्त बनाये गए। जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद पहले से सजायाफ्ता हैं और फिर दोषी करार दिया जाना स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्हें 1997 से भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहने का अनुभव रहा है और अबतक सात बार जेल यात्रा कर चुके हैं एवं आठवां प्रस्तावित है। न्यायपालिका के फैसले से यह पुष्टि होती है कि परिवारवाद और परिवार के लिए अनैतिक रूप से धन संग्रह करना अपराध है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...