नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। आज 12 बजे के करीब नोएडा के सेक्टर 32 स्थित लॉजिक्स मॉल में आग लग गई। जिसके बाद मॉल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मॉल को खाली कराया गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।
शीशे को तोड़कर दमकल की टीम घुसी अंदर
नोएडा सेक्टर 32 में स्थित इस मॉल में आग की वजह से दमकल विभाग के कर्मचारियों को घुसने में परेशानी आ रही थी। जिसके बाद इस मॉल में कई जगहों से शीशे तो तोड़ा गया। तब जाकर दमकल टीम अंदर जा पाई। वहीं शीशे से पैक होने की वजह से पूरे मॉल में धुंआ भर गया था। शीशे को तोड़ने के बाद मॉल का धुंआ बाहर निकल सका।
शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह
मॉल में आग लगने की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मॉल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।आग लगने की वजह से शोरूम में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया था। लेकिन कर्मचारियों ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ लोगों को मॉल से बाहर निकाला।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





