back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fire News: ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी के फ्लैट में AC ब्लास्ट से लगी आग, फ्लैट का पूरा समान जलकर हुआ खाक

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में गौर सिटी-1 के 6 एवेन्यू सोसायटी में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी की फ्लैट में रखा एक भी समान नहीं बचा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में गौर सिटी-1 के 6 एवेन्यू सोसायटी में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी की फ्लैट में रखा एक भी समान नहीं बचा। सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से ग्रेनो वेस्ट की 6 एवेन्यू सोसायटी में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

इस फ्लैट में आलवेज बी फिट के नाम से चलता था एक योगा सेंटर


लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में यह आग की घटना हुई वह गौर सिटी-1 के एवेन्यू सोसायटी के टावर-सी के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। इस फ्लैट में आलवेज बी फिट के नाम से एक योगा सेंटर चलता है। जिसको सोसायटी में रहने वाली रेखा सिंह चलाती थी। वों यहां पर सोसायटी की महिलाओं को योगा सिखाती हैं। इसके साथ ही यहां पर बच्चों को डांस और जुम्बा भी सिखाया जाता है। इस फ्लैट में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एसी फटने से आग लग गई। चुकी फ्लैट की दीवारों पर म्यूजिक की आवाज बाहर न आने के लिए मोटे मोटे फोम लगाए गए थे। फोम की वजह से आग और तेज हो गई।

आग लगने से कोई जनहानि होने की खबर नहीं


इस पूरी आग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कैसे कमरे की दीवारों काली पड़ गई हैं। और कमरे में रखा सभी सामान जल कर राख हो चुका हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इसके साथ इस घटना में गनीमत यह भी रही कि सोसायटी का फायर सिस्टम के स्प्रिंकलर काम कर रहे थे। जिसके कारण सिक्योरिटी और मेंटेनेंस के स्टाफ ने फायर सिस्टम का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के समय योगा और जुब्बा क्लास शुरू ही होने वाला थी। आग लगते ही यहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

भीषण गर्मी के कारण देश के कई हिस्सों में हो रहां ऐेसी की घटनाएं


इससे पहले भी नोएडा और दिल्ली NCR एसी ब्लास्ट के कारण कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे पहले 5 मार्च को नोएडा सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन के एक फ्लैट में एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। वहीं इससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शक्ति खंड दो के एक में फ्लैट में तेज धमाके के साथ एसी फटने से आग लग गई थी। धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। यहां भी गनीमत रही की कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया था। भीषण गर्मी के कारण देश के कई हिस्सों में ऐसी की घटनाएं देखी जा रहीं है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IAS कृष्णा करुणेश बने नोएडा अथॉरिटी के नए CEO, युवराज मेहता केस के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा अथॉरिटी का नया मुख्य...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...