back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Digital Arrest: आगरा में टीचर को आया बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने का फोन, हार्ट अटैक से हुई मौत

आगरा में एक महिला शिक्षिका की उस समय मौत हो गई, जब किसी व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर कहा कि उनकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीफोन पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहते हैं। जिसमें लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन ये शायद पहली बार होगा जिसमें धोखाधड़ी के प्रयास में कथित तौर पर एक टीचर की मौत हो गई।

 पुलिस बनकर किया गया था मृतका को कॉल

दरअसल सोमवार को आगरा में 58 वर्षीय सरकारी स्कूल की टीचर मालती वर्मा को एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिसकी प्रोफाइल फोटो एक पुलिस अधिकारी की थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी जो कॉलेज की छात्रा है वो सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। उस व्यक्ति ने एक खाते में 1 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। ताकि कोई मामला दर्ज ना हो।

मृतका के बेटे ने दी जानकारी

मृतका के बेटे दीपांशु ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर के समय फोन आया कि एक व्यक्ति ने फोन करके उनकी मां से कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है और अगर आप चाहती हो कि वो सुरक्षित घर वापस आ जाए और कोई केस दर्ज ना हो तो 1 लाख रुपये दिये गए खाते में जमा करो। 

फोन आने पर घबरा गई थी शिक्षिका

दीपांशु ने बताया कि “मेरी मां अछनेरा में एक सरकारी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाती थीं। उस आदमी से बात करने के बाद वो घबरा गईं और उन्होंने मुझे फोन किया। मैने जब वो नंबर उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि नंबर के आगे +92 लिखा हुआ है। फिर मैने मां को बताया कि ये एक घोटाला है। लेकिन तबतक उनकी मां बहुत चिंतित हो गईं और वो अपने आपको काफी अस्वस्थ महसूस करने लगीं।

फोन आने पर बिगड़ गई शिक्षिका की तबियत

जिसके बाद कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बहन को फोन कर उससे बात की। तो उसने बताया कि वो ठीक है। हालांकि तबतक मां की तबियत काफी बिगड़ने लगी और जब वो स्कूल से वापस आईं तो उन्हें शरीर के अंदर दर्द महसूस होने लगा। जब हमने उन्हें कुछ पीने को दिया तो उनकी हालत और खराब हो गई और उनकी मौत हो गई।”

पुलिस ने मामला दर्ज किया

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने बताया कि परिवार ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। तिवारी ने बताया कि परिवार की शिकायत है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मृतका को एक कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि उसकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है और कॉल करने वाले ने उनसे 1 लाख रुपये की मांग की थी। इस वजह से वो घबरा गईं और 15 मिनट के अंदर उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...