back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी के वीडियो बनाने से नाराज था पिता, तो अपनी ही बेटी के गोली मार दी, आरोपी पिता दीपक यादव को पुलिस रिमांंड

गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। उसके पिता दीपक यादव राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे जिसके बाद उसने राधिका को गोली मार दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा, उसके पिता दीपक यादव सोशल मीडिया पर वायरल राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे। आरोपी पिता ने बेटी से वो वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट करने को भी कहा था। लेकिन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की चाह रखने वाली राधिका ने इसे हटाने से मना कर दिया था। 

बता दें, राज्य स्तर की टेनिस प्लेयर राधिका यादव को उनके पिता ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जहां पुलिस के अनुसार शुरूआती पूछताछ में 49 वर्षीय दीपक यादव यानी राधिका के पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। जिसमें उन्होनें अधिकारियों को बताया कि उसके गांव के लोग उसे बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना देते थे। जिसके बाद दीपक ने बेटी को टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहा था।

राधिका यादव और इनाम के म्यूजिक वीडियो से नाराज था आरोपी पिता

बता दें, पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि, दीपक यादव अपनी बेटी द्वारा बनाए गए एक म्यूजिक वीडियो से बहुत ज्यादा नाराज था। ये वीडियो कलाकार इनाम का गाना ‘कारवां’ था, जिसे प्रोड्यूस जीशान अहमद ने किया था। जो एक साल पहले रिलीज़ हुआ था। इस वीडियो में राधिका भी इनाम के साथ कई सीन में नजर आईं थी। जिसे दीपक यादव ने देखा उन्हें बेटी राधिका यादव का म्यूजिक वीडियो पसंद नहीं आया उन्होंने बेटी से कहा था कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दों। लेकिन सोशल मीडिया पर अपना नाम कमाने की धुन सवार राधिका ने इससे मना कर दिया। जिसके बाद इस वीडियो ने पिता-पुत्री के बीच तनाव पैदा कर दिया। 

पिता ने बेटी को मारी 3 गोलियां

आरोपी पिता ने स्वीकार किया है कि, उन्होनें अपनी बेटी को पीठ में तीन गोलियां मारी, जब वह किचन में खाना बना रही थी। चूंकि, अलग फ्लोर पर रहने वाले दीपक के भाई और राधिका के चाचा आवाज सुनकर आए तो उन्होंने देखा कि, राधिका फर्श पर पड़ी है। और रिवाल्वर साथ वाले ड्राइंग रूम में पड़ा हुआ है। जिसके बाद राधिका के चाचा ही उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

चोट के बाद बदली थी राह

बताया जा रहा है कि राधिका यादव को टेनिस खेलते हुए कंधे में एक चोट लगी थी, जिसके कारण उसे अपनी प्रैक्टिस पूरी तरह रोक टेनिस को छोड़ने की बजाय उन्होंने एक टेनिस अकैडमी खोल ली। उसके पिता जब एक बार गांव गए तो किसी ने उन्हें ताना मारा कि, बेटी की कमाई खा रहा है, जिसके बाद दीपक ने बेटी से अकैडमी बंद करने के लिए पिता ने कहा था। इस मामले में FIR उनके चाचा कुलदीप यादव ने करवाई है। जो राधिका के चाचा है दीपक यादव का छोटा भाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे के करीब मुझे गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद मैं आवाज सुनकर ऊपर गया। जाकर देखा बेटी बेसुध रसोई में गिरी हुई है, उसी मंजिल पर ड्राइंग रूम में रिवाल्वर पड़ी हुई थी। मेरा बेटा और मैं उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

गौरतलब है कि, जिस समय यह घटना हुई उस समय राधिका की माँ घर पर ही थी, लेकिन उन्होंने कोई बयान देने से मना कर दिया। उनके अनुसार वह एक कमरे में थी, जहां अंदर से कुंडी लगा रखी थी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नही थी। उन्हें बुखार था। कुलदीप ने एफआईआर में बताया कि, जब वह ऊपर गए तो वहां सिर्फ मेरे भाई दीपक यादव, उनकी पत्नी मंजू यादव राधिका यादव ही थे। पुलिसिया कार्यवाई के बाद आरोपी पिता को कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...