back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों को धान के एमएसपी के रूप में 11099.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए : केंद्र

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में 17 अक्टूबर तक 56.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 हाल ही में शुरू हुआ था और इससे 3,71,919 किसानों को 11,099.25 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लाभ प्राप्त हुआ है। चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में धान की खरीद हुई है। सरकार ने पहले 11 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब के लिए एमएसपी के तहत खरीद शुरू करने की तारीख घोषित की थी। हालांकि, किसानों के हंगामे के बाद फसल को खरीदने के लिए निर्धारित की गई तारीख से पहले ही खरीद शुरू कर दी गई और सरकार ने 1 अक्टूबर से ही खरीद शुरू हो गई। सरकार ने दावा किया है कि उसने भूमि रिकॉर्ड और किसानों, मालिकों और जोतने वालों दोनों के नाम का डिजिटलीकरण किया है और एमएसपी के तहत खरीद के लिए धान लाने के लिए तारीखें बुक करने की प्रक्रिया भी निर्धारित की है। केंद्र सरकार ने यह भी दावा किया है कि इसने एक ऐसी प्रणाली स्थापित की है, जो किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में एमएसपी मूल्य का भुगतान करती है और कमीशन, जहां भी देय होता है, व्यापारी के खाते में भेज दिया जाता है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵