back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एग्जिट पोल : तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मतदान के सभी चरण पूरे होने के बाद के सर्वेक्षण से संकेत मिल रहे हैं कि तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ सत्ता में वापसी होगी। टाइम्स नाउ/एबीपी न्यूज/सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा की 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन को 58 से 70 सीटें मिलने की उम्मीद है। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी और डीएमके गठबंधन 98 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रहा था। तमिलनाडु की राजनीति में छोटे दल अब अप्रासंगिक हो चले हैं। एक्जिट पोल से पता चलता है कि 10 साल की एंटी-इनकंबेंसी और दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के करिश्माई उत्तराधिकारी की अनुपस्थिति से सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को इस बार चुनावी झटका लगने की उम्मीद है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से पता चलता है कि डीएमके गठबंधन के साथी 2016 में 38.8 प्रतिशत से 7.9 प्रतिशत वोट शेयर की छलांग लगाते हुए 2021 में 46.7 प्रतिशत मत हासिल कर लेंगे। एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का वोट शेयर 2016 में 43.7 प्रतिशत था, जो 2021 में घटकर 35 प्रतिशत हो जाएगा। अन्य संगठन राज्य में सीमांत राजनीतिक खिलाड़ी बने रहेंगे। क्षेत्रवार, एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, डीएमके और उसके गठबंधन सहयोगियों को चोलनाडु में 32 से 34 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि एआईएडीएमके(अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सात से नौ सीटें मिलने की संभावना है। ग्रेटर चेन्नई क्षेत्र में, जबकि डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 11 से 13 सीटें सुरक्षित होने की उम्मीद है और सत्तारूढ़ एआईएडीएमके गठबंधन को तीन से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिमी क्षत्र कोंगुनाडु में डीएमके अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ 33 से 35 सीटें जीतने का अनुमान लगा रही है, एआईएडीएमके और उसके गठबंधन के सहयोगियों के 17 से 19 सीटों पर विजयी होने की संभावना है। उत्तरी क्षेत्र पल्लवनाडु में डीएमके और उसके गठबंधन सहयोगियों को 36 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को आठ से 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। दक्षिणी क्षेत्र पांडियानाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 33 से 35 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 21 से 23 सीटें जीतने की उम्मीद है। पुडुचेरी क्षेत्र में डीएमके और उसके गठबंधन के सहयोगियों को 15 से 17 सीटें जीतने का अनुमान है और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो से चार सीटें जीतने की उम्मीद है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...