back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईवीएम भारत का गौरव, सटीक और समय पर परिणाम देती है : सीईसी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) देश का गौरव हैं, जो सटीक और समय पर परिणाम प्रदान करती हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता कायम है। ईवीएम का इस्तेमाल पहली बार चार दशक पहले पायलट आधार पर किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर के कई देश यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत समय पर और सही तरीके से चुनाव परिणाम कैसे देता है। दिल्ली के बख्तावरपुर में नवनिर्मित एकीकृत चुनाव परिसर (आईईसी) का उद्घाटन करने के बाद चंद्रा ने कहा कि अब तक चार संसदीय चुनावों और 37 विधानसभा चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है और उन्होंने अपनी सटीकता के कारण अपनी विश्वसनीयता स्थापित की है। सीईसी ने यह भी कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो सकती, क्योंकि यह बिना किसी फ्रिक्वेंसी के सिंगल चिप प्रोग्राम है, इसलिए हैकिंग का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम ने सभी चुनावों में अपनी विश्वसनीयता साबित कर दी है और 2019 के आम चुनावों के बाद से शुरू किए गए वीवीपैट ऑडिट ट्रेल ने ईवीएम की विश्वसनीयता को और स्थापित किया है। ईवीएम में डाले गए वोटों और वीवीपैट पर्चियों की गिनती में कोई बेमेल नहीं पाया गया है। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव प्रबंधन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और धारणा महत्वपूर्ण है और इस प्रकार किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए ईवीएम के व्यवस्थित भंडारण, रखरखाव और आवाजाही के लिए एसओपी और चेकलिस्ट का पालन करना महत्वपूर्ण है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...