back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हर हिंदू परिवार दो से अधिक बच्चे पैदा करे’ रामनवमी से पहले VHP की हिंदुओं से खास अपील

6 अप्रैल को पूरे देश में राम जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा। इससे पहले विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस मौके पर विहिप के पदाधिकारी ने हिंदुओं से खास अपील की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राम जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी तैयारियां और भी तेज कर दी है। देश भर में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। VHP ने कहा कि वह पूरे देश में 50 हजार से अधिक शोभायात्रा निकालेंगे। रामनवमी को लेकर फिलहाल देश भर में आयो‍जन जारी है। अयोध्या में परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा कि रामनवमी को लेकर देश भर में तैयारियां जोरो पर हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह दूसरी रामनवमी है। ऐसे में अभी से ही भारी मात्रा में श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में रामनवमी को लेकर विहिप ने खास तैयारी की है।

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने रामनवमी से पहले हिंदुओं से खास अपील की है। मिलिंद परांदे ने आगे कहा कि हर हिंदू परिवार को दो से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। हर हिंदू, हिंदू भावना से ओतप्रोत होना चाहिए। इसके अलावा राज्य हो या केंद्र हिंदू भावना को सम्मान और बल देने वाले सरकार सत्ता में होनी चाहिए।

‘हर हिंदू परिवार में दो से अधिक बच्चे चाहिए’

मिलिंद परांदे ने आगे कहा कि कुंभ के माध्‍यम से देश में अयाध्त्म के प्रति जबरदस्त वातावरण बना है। अयोध्यावासियों ने अपनी मेहनत से भगवान श्रीराम के मंदिर को फिर से जीवित किया है। इसके अलावा देशभर के हिंदू समुदाय के लोगों ने श्रीराम जी के मंदिर के लिए त्याग और बलिदान दिया है। अगर भारत के हिंदूओं को रामजी के आदर्शों को जीवन में सदा जीवंत रखना है तो देश में हिंदू की जनसंख्‍या ज्‍यादा होनी चाहिए। हर हिंदू परिवार में दो से अधिक बच्चे चाहिए। 

इससे पहले भी किया था आव्हान 

विहिप इससे पहले भी इस तरह के आव्हान कर चुका है। महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में परिषद ने हिंदुओं से 2 से अधिक पैदा करने का आह्वान किया था। प्रयागराज में आयोजित एक बैठक में विहिप ने हिंदू समाज की घटती जन्म दर चिंता जताई थी। और हिंदूओं की घटती आबादी पर मुख्य कारण जनसंख्या में असंतुलन बताया था। इस दौरान संगठन ने हिंदुओं से आह्वान करते हुए हिंदू परिवारों को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील की थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर दिल्ली में बवाल, VHP ने विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 दिसंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵