नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 9 सितंबर 2025 देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा है। सुबह 10 बजे से संसद भवन में वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं।
निर्वाचक मंडल और बहुमत का आंकड़ा
781 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगभग 427 का संख्याबल है, जो आवश्यक बहुमत 391 से कहीं ज़्यादा है. राधाकृष्णन निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 11 सांसद जैसी नॉन इंडिया ब्लॉक पार्टियों का समर्थन एनडीए की स्थिति को और मजबूत करता है, जबकि बीजू जनता दल 7 सांसद और भारत राष्ट्र समिति 4 सांसद ने पुष्टि की है कि वे मतदान से दूर रहेंग वहीं, इंडिया ब्लॉक के पास लगभग 315 सांसदों का समर्थन है।
किन दलों ने बनाई दूरी?
बीजू जनता दल (BJD), भारत राष्ट्र समिति BRS,शिरोमणि अकाली दल (SAD)-पंजाब में बाढ़ राहत को लेकर असंतोष जताया सांसद मतपत्र पर अपनी पहली पसंद को अंक 1 लिखकर बताएंगे। चाहे तो दूसरी पसंद भी अंक “2” लिखकर दर्ज कर सकते हैं। वोट केवल अंकों में ही मान्य होंगे, अंतरराष्ट्रीय अंक, रोमन या किसी भी भारतीय भाषा के अंक चलेंगे, लेकिन शब्दों में नहीं।
वोटिंग और मतगणना का समय
मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है. अन्य चुनावों में जहां सांसदों को पार्टी के व्हिप का पालन करना होता है, जबकि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होता है और सदस्यों को निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती। एनडीए का आंकड़ा बहुमत से कहीं ज्यादा है। ऐसे में उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में सीपी राधाकृष्णन का पलड़ा भारी है। विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी नैतिक लड़ाई जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन संख्या बल उनकी राह मुश्किल बना रहा है। आज का चुनाव महज औपचारिकता बन गया है। सभी संकेत यही बता रहे हैं कि देश को नया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रूप में मिलने वाला है।





