back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार C.P राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के सुदर्शन रेड्डी के सामने कड़ा मुकाबला

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 781 सदस्य होते हैं, जिनमें से 542 लोकसभा से और 239 राज्यसभा से होते हैं, उपराष्ट्रपति चुनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 391 है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 9 सितंबर 2025 देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा है। सुबह 10 बजे से संसद भवन में वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं।

निर्वाचक मंडल और बहुमत का आंकड़ा

781 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगभग 427 का संख्याबल है, जो आवश्यक बहुमत 391 से कहीं ज़्यादा है. राधाकृष्णन निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 11 सांसद जैसी नॉन इंडिया ब्लॉक पार्टियों का समर्थन एनडीए की स्थिति को और मजबूत करता है, जबकि बीजू जनता दल 7 सांसद और भारत राष्ट्र समिति 4 सांसद ने पुष्टि की है कि वे मतदान से दूर रहेंग वहीं, इंडिया ब्लॉक के पास लगभग 315 सांसदों का समर्थन है।

किन दलों ने बनाई दूरी?

बीजू जनता दल (BJD), भारत राष्ट्र समिति BRS,शिरोमणि अकाली दल (SAD)-पंजाब में बाढ़ राहत को लेकर असंतोष जताया सांसद मतपत्र पर अपनी पहली पसंद को अंक 1 लिखकर बताएंगे। चाहे तो दूसरी पसंद भी अंक “2” लिखकर दर्ज कर सकते हैं। वोट केवल अंकों में ही मान्य होंगे, अंतरराष्ट्रीय अंक, रोमन या किसी भी भारतीय भाषा के अंक चलेंगे, लेकिन शब्दों में नहीं।

वोटिंग और मतगणना का समय

मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है. अन्य चुनावों में जहां सांसदों को पार्टी के व्हिप का पालन करना होता है, जबकि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होता है और सदस्यों को निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती। एनडीए का आंकड़ा बहुमत से कहीं ज्यादा है। ऐसे में उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में सीपी राधाकृष्णन का पलड़ा भारी है। विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी नैतिक लड़ाई जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन संख्या बल उनकी राह मुश्किल बना रहा है। आज का चुनाव महज औपचारिकता बन गया है। सभी संकेत यही बता रहे हैं कि देश को नया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रूप में मिलने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...