नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । मुल्कभर में आज ईद-उल-अज़हा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। देश भर में सुबह पूरे अकीदत और एहतराम के साथ विशेष नमाज अदा की जा रही है। इस खास मौके पर देशभर की मस्जिदों में देश और दुनिया के लिए अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की गई।
इस खास त्योहार पर दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोग सुबह से ही बकरीद पर नमाज अदा कर रहे हैं। उधर, यूपी समेत देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाह के बाहर भी पुलिस कई कंपनियां तैनात की गई। साथ ही कई राज्यों में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई।
सरकार ने कहा है कि, कुर्बानी पूर्व निर्धारित समय स्थलों पर किए जाने और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। नियमों को सख्ती से पालने करने की अपील की गई है। कानून का उलंघ्घन करने पर कार्रवाई का सामना करना होगा।
बड़ी संख्या में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे नमाजी
आज देश दुनिया के तमाम मस्जिदों और ईदगाह ईद-उल-अजहा के मौके पर में सुबह की नमाज अदा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वहीं, राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह पर ‘जन्नती दरवाजे’ के जरिए सैकड़ो लोग पहुंच रहे हैं। आज अजमेर शरीफ दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ नमाजियों के लिए खोला जाता है।
गोरखपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज
उत्तरप्रदेश में भी इस मौक पर मस्जिदों और दरगाह के बाहर भारी पुलिस की सख्ती देखी गई है। गोरखपुर में ईद-उल-अजहा के मौके पर हजरत मुबारक खां शहीद ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा करने पहुंचे है।
मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की अपील
अयोध्या और गोरखपुर में भी ईद-उल-अजहा को लेकर सरकार सख्त है। सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। आज देश भर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। इससे पहले देर रात पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। लोगों से मस्जिद में ही नमाज पढ़ने की अपील की।
लखनऊ में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
लखनऊ में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सुरक्षा के भारी व्यवस्था की गई है। लोग ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुराने लखनऊ में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
श्रीनगर में ईद-उल-अजहा की नमाज
जम्मू-श्रीनगर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर सुबह की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है। गर्ल्स हायर सेकेंडरी पालपोरा सोनवार में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस मुस्तैद है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फ्लैग मार्च किया है।
सपा नेता अबु आज़मी ने की ये अपील
बकरीद के मौके पर महाराष्ट्र के समाजवादी नेता और विधायक अबु आज़मी की मुस्लिमों से खास अपील। कहा कि आपसी मोहब्बत, साफ़-सफ़ाई और क़ुर्बानी के साथ ईद मनाएं। ध्यान रखें किसी को कोई परेशानियां न हो। वही, मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन सख्त। पुलिस ने कहा कि, अगर कोई भी सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
माहिम दरगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज
महाराष्ट्र के मुंबई में ईद-उल-अजहा के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने माहिम दरगाह पहुंचकर नमाज अदा की। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। और राजधानी दिल्ली में ईद-उल-अजहा के मौके पर सुबह की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद पहुंचे। दिल्ली में ईद-उल-अज़हा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बीती रात कई इलाकों में वाहनों की जांच भी गई। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।





