back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षा मंत्रालय ने नीट पेपर लीक विवाद के बाद किया उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, पूर्व इसरो प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

NEET Exam Scam 2024: देश में NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर अब सरकारें हरकात में आ गई है। आज शिक्षा मंत्रालय ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर चल रहें बवाल के बाद अब सरकार सक्रिय तौर पर काम करती नजार आ रहीं है। सरकार और शिक्षा मंत्रालय इस मुद्दे को लेकर एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहें है। इससे पहले सरकार ने मध्यरात्रि में एंटी पेपर लीक कानून का नोटिफिकेशन जारी कर इसको पूरे देश में लागू कर दिया। अब शिक्षा मंत्रालय ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। मंत्रालय ने इस कमेटी का गठन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन के अध्यक्षता में किया है।

कमेटी में ये सात लोगो है शामिल


आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस कमेटी की अध्यक्षता इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन कर रहें है। इसमें डॉ. के राधाकृष्णन के साथ 6 और विशेषज्ञों को रखा गया है। जिसमें एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. जे. राव, आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एमेरिटस प्रो. राममूर्ति के, पीपल स्ट्रॉन्ग के सह-संस्थापक और कर्मयोगी भारत के बोर्ड सदस्य पंकज बंसल और आईआईटी दिल्ली के डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. आदित्य मित्तल के साथ शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल को शामिल किया गया है। 

क्या काम करेंगी कमेटी?


मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि सात लोगों की यह समिति परीक्षा की प्रक्रियाओं में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और NTA के स्ट्रक्चर पर काम करेगी। जिससे परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी तथा इसके सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही समिति 2 महीने के अंदर शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस हाई लेवल समिति के चेयरमैन के रूप में ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णनन हैं। 


खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...