back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीआरएस नेता एवं सांसद नागेश्वर राव के ठिकानों पर ईडी का छापा

हैदराबाद, 11 जून ( हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता एवं लोकसभा में संसदीय दल के नेता व खम्मम के सांसद नामा नागेश्वर राव के घर छापेमारी की है। उनकी मधुकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज समेत पांच जगहों पर जांच चल रही है। बैंक ऋण के नाम पर कई बैंकों से करीब 1,000 करोड़ रुपये ठगे जाने के आरोपों की जांच अधिकारी कर रहे हैं. निदेशालय सूत्रों के अनुसार नामा के अलावा मधुकॉन के निदेशकों के घरों की भी तलाशी जारी है। मधुकॉन ग्रुप ने राज्य और केंद्र सरकार के सड़क निर्माण के कई ठेके हासिल किए हैं। निदेशालय के अधिकारी आरोपों की जांच कर रहे हैं कि रैंकी एक्सप्रेस ने हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लिये गए ऋण को निजी कार्यों के लिए उपयोग किया है। अधिकारी इस मामले में संबंधित कंपनियों के खातों, दस्तावेजों और अनुबंधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की तलाश में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार पूरी तलाशी आज शाम तक जारी रहने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...