back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस विधायक K.C. वीरेंद्र के घर ED की बड़ी छापेमारी, 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ के गहने और लग्जरी कारें जब्त

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर कानून लागू होने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक K.C. वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर कानून लागू होने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक K.C. वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी में मिला खजाना

ईडी ने शनिवार 23 अगस्त को कई ठिकानों पर छापेमारी की। 12 करोड़ रुपये कैश जिसमें 1 करोड़ विदेशी करेंसी शामिल) 6 करोड़ की ज्वैलरी, 10 किलो चांदी 4 लग्जरी कारें जब्त की गईं। साथ ही 17 बैंक खाते और 2 लॉकर को भी फ्रीज़ कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि विधायक वीरेंद्र और उनके भाई ऑनलाइन बेटिंग साइट्स King567 और Raja567 चला रहे थे, दुबई की कंपनियों के जरिए पैसों का लेन-देन किया जा रहा था और अवैध कमाई को वैध दिखाने की कोशिश हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक, गंगटोक में विधायक एक कैसिनो लीज़ पर लेने पहुंचे थे, तभी ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

31 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी ने बेंगलुरु, चित्रदुर्ग, मुंबई, गोवा और गंगटोक समेत 31 जगहों पर रेड की। गोवा के 5 बड़े कैसिनो जैसे ओशन रिवर्स और बिग डैडी पर भी कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। वीरेंद्र, जिन्हें स्थानीय लोग “पप्पी” के नाम से जानते हैं, कांग्रेस के टिकट पर चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन पर और उनके भाई पर कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स और दुबई से जुड़ी कंपनियों को चलाने का आरोप है।

ईडी की लगातार रेड

ईडी ने इससे पहले शुक्रवार को भी बेंगलुरु, राजस्थान के जोधपुर, मुंबई और गोवा के कई कैसिनो पर छापेमारी की थी। सूत्रों का कहना है कि विधायक और उनके परिवार की कंपनियां कॉल सेंटर सर्विसेज और गेमिंग कारोबार की आड़ में यह गोरखधंधा चला रही थीं। कांग्रेस विधायक K.C. वीरेंद्र पर ईडी की यह कार्रवाई कर्नाटक की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵