back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि हंगामा हो गया

बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है। सोमवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना वकत्व दिया। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति में कोई भी नई बात नहीं थी, सब कुछ पुराना था। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा मैं मानता हूं कि देश आगे बढ़ रहा है लेकिन जितनी तेजी से आगे बढ़ना चाहिए उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने मेक इन इंडिया को भी अच्छी योजना बताया हालांकि साथ में उन्होंने यह भी कहा कि योजना अच्छी है लेकिन पीएम योजना सही तरीके से चला नहीं पा रहे हैं।

चीन के मुद्दे पर सदन में हंगामा

राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भारतीय सेना कहती है कि चीन 4000 किलोमीटर हमारी सीमा में घुस चुका है लेकिन पीएम सेना की इस बात को नहीं मानते। प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत में कोई नहीं घुसा है। राहुल गांधी की इस बात पर आपत्ति जताते हुए किरेन रिजीजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गलत तथ्य रख रहें हैं।

लोकतांत्रिक ढ़ाचें पर जोर देने की जरूरत- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ साथ चुनाव आयोग को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त चुनने वाली कमेटी से मुख्य न्यायाधीश को क्यों हटा दिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 2 चुनाव आयुक्त लाए गए। उन्होंने आगे कहना जारी रखा कि हम जब जब भी चुनाव आयोग पहुंचे हमें न्याय नहीं मिला। यह लोकतांत्रिक ढ़ाचे पर प्रहार है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में ओबीसी सांसदों के पास कोई पावर नहीं है। बेरोजगारी के लेकर भी राहुल गांधी मुखर दिखे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी जस की तस बनी हुई है। जनसंख्या ज्यादा है और सरकार जनगणना नहीं करा रही है। सरकार को जनगणना के लिए AI का इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...