back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार कांग्रेस के नेता Shakeel Ahmed Khan के बेटे ने की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर

सुसाइड का कारण अब तक सामने नहीं आया है। पटना स्थित सरकारी आवास की घटना है। घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

नई दिल्ली,रफतार डेस्क। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। यह दुखद घटना पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर घटी, जहा उनका शव उनके कमरे में मिला। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना सचिवालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास की है। जानकारी के अनुसार, उनका बेटा रात में सोने गया था और सुबह जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला तो उसका शव कमरे में मिला।

पुलिस जांच में जुटी, FSLटीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार और नजदीकी लोग इस घटना से गहरे शोक में हैं। शकील अहमद खान का यह इकलौता पुत्र था, जो परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी है।

शकील अहमद खान, एक साफ-सुथरी छवि के नेता

शकील अहमद खान बिहार के कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और जेएनयू, दिल्ली से एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 1999 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और 2015 में कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने। 2020 में पुनः विधायक चुने जाने के बाद उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

इस दुखद घटना के बाद से न केवल परिवार, बल्कि उनके समर्थकों और राजनीतिक साथियों में भी शोक की लहर है। सभी लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Kanthi Uttar सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵