back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार की माफियाओं से मिली भगत के चलते शराब बिक्री पर फिर से 25 प्रतिशत की छूट: कांग्रेस

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में शराब को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी पर शराब माफियाओं के साथ मिल शराब की बिक्री का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार, यह नशे की राजधानी बनाने वाले केजरीवाल की शराब माफिया से मिलीभगत का ही परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, दिल्ली सरकार ने अब दिल्ली में शराब की सभी दुकानों पर शराब बिक्री पर 25 प्रतिशत की छूट देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि कोविड दिशा निर्देशों और भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण फरवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब बिक्री पर छूट व एक के साथ एक मुफ्त बिक्री पर रोक लगा दी थी। केजरीवाल ने नवरात्रों में शराब की बिक्री पर 25 प्रतिशत की छूट देना लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। नई एक्साइज पॉलिसी के बाद दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानें बंद करवाकर 849 निजी कम्पनियों को दुकानें अलॉट करना भारी भ्रष्टाचार है। दरअसल दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शराब बिक्री करने वाली निजी दुकानों को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 25 फीसदी कीमत तक की छूट देने की मंजूरी दे दी है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...