नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में लगातार 5 घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण जगह जगह पानी भर जाने से काफी खराब स्थिति हो गई है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्लीवासियों और दिल्ली की तरफ आने वाले लोगों के लिए इस ट्रैफिक एडवाइजरी को पढ़कर ही अपनी आगे जाने की योजना बनाने के लिए कहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के 20 से भी अधिक इलाकों में पानी भरा हुआ है। अधिकतर अंडरपास पर पानी भरा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। जिसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार चलने को कहा है।
वाहन चलाते वक्त पेशेंस बनाए रखे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार मदर डायरी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को नए पटपडगंज रोड से लक्ष्मीनगर के लिए डाइवर्ट किया जाएगा। वहीं निर्माण विहार की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को पुलिस स्टेशन प्रीत विहार की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालको से अपील की है कि वाहन चलाते वक्त पेशेंस बनाए रखे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरुर देख लें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मंडी हाउस से ITO को जाने वाली सड़क पर आपको जाम का सामना करना पड़ेगा। ITO के अंडरपास में 3 फुट के करीब पानी भरा हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ITO से इंडिया गेट को जाने वाला रास्ता ब्लाक है। प्रगति मैदान को जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा हुआ है। राजेंद्र नगर के कई इलाकों में भी पानी भरा हुआ है। मधुबन चौक से मुकरबा चौक को जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा हुआ है। संगम विहार से बदरपुर को जाने वाला कैरिजवे ब्लाक है। दिल्ली में जाने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरुर देख लें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





