back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, आतिशी बोलीं- ‘स्विमिंग पूल’ बनाने के लिए सरकार को धन्यवाद

दिल्ली में तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्‍न हो गई हैं जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक ओर जहां गर्मी और उमस से राहत दी है और वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार किया है, वहीं दूसरी ओर लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। शहर के कई हिस्सों और प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव के चलते यातायात बाधित हो गया है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली में इतने सारे स्विमिंग पूल बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता का धन्यवाद।”

दिल्ली में तेज बारिश से पॉश इलाकों से लेकर निचली कॉलोनियों तक भरा पानी


दिल्ली में बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते शाहदरा का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। कृष्णा नगर और सूरजमल विहार जैसे महंगे रिहायशी इलाकों से लेकर ज्वाला नगर और विश्वास नगर जैसी निचली कॉलोनियां तक पानी में डूब गईं। सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक और दोपहिया वाहनों के टायर तक पानी में डूब गए।

दिल्ली में रातभर हुई तेज बारिश


राजधानी दिल्ली में बीती रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। आसमान पर काले बादलों का डेरा है और अधिकतर इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को कुछ हद तक सुकून का एहसास हुआ है।

पटपड़गंज में जलभराव पर मनीष सिसोदिया का हमला


पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीखा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “पटपड़गंज विधानसभा का क्या हाल बना दिया है बीजेपी ने… बीजेपी के विधायक और उनके हफ्तावसूली करने वाले लोग दुकानदारों से उनकी जाति-धर्म पूछकर उनका खून चूसने में व्‍यस्‍त हैं, जबकि पूरी विधानसभा बाढ़ में डूबी हुई है।” सिसोदिया का यह बयान बारिश के चलते पटपड़गंज क्षेत्र में हुए जलभराव और ट्रैफिक अव्यवस्था के मद्देनजर आया है।

दिल्ली में जलभराव पर आतिशी का तंज


दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव ने अब सियासी रंग ले लिया है। राजधानी की कई सड़कों के पानी में डूबने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति वेस्ट विनोद नगर की एक जलमग्न सड़क को ‘स्विमिंग पूल’ बताकर उसमें तैरता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए आतिशी ने सरकार पर कटाक्ष किया और जलभराव की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा “दिल्ली में इतने सारे स्विमिंग पूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता को बहुत-बहुत बधाई!”

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...