back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DRI का खुलासा: Ranya Rao ने दुबई में दो महीने में दो बार खरीदा सोना, स्विटजरलैंड जाने का कहकर भारत लौटीं

साउथ एक्ट्रेस रान्या राव के सोना तस्करी मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक्‍ट्रेस ने दो बार दुबई से सोना खरीदा था। राव ने कस्टम विभाग से जिनेवा, स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी, लेकिन वह भारत आ गईं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार साउथ एक्ट्रेस रान्या राव का एक और मामला सामने आया है। उन्होंने नवंबर और दिसंबर 2024 में दो बार दुबई से सोना खरीदा था। साथ ही उन्होंने कस्टम विभाग को बताया था कि वह जिनेवा, स्विटजरलैंड जा रही हैं, लेकिन वह भारत आ गईं। यह खुलासा राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने किया।

गौरतलब है कि साउथ एक्ट्रेस रान्या राव सोना तस्करी मामले में 3 मार्च की शाम को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार हुईं। जिसके बाद राव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय, बेंगलुरु ने छापेमारी की और टेक सिटी में उनके घर से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। सोमवार को अदालत ने राव को 24 मार्च तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

वहीं, इस मामले में डीआरआई खुलासा किया है कि राव ने 13 नवंबर और 20 दिसंबर को दुबई में सोना खरीदा था और घोषणा की थी कि वह जिनेवा जा रही थी। लेकिन अरेस्ट मेमो के मुताबिक वह भारत आ चुकी थीं। राव ने स्वीकार किया है कि वह अपनी गिरफ्तारी से पहले कम से कम दो बार दुबई से सोना भारत ला चुकी थीं। डीआरआई अधिकारियों का मानना है कि राव ने करीब 4.83 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी की है। साथ ही उन्‍होंने न सिर्फ दुबई बल्कि यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व का भी दौरा किया है। 

यह है मामला ?

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को पिछले हफ्ते बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 14.8 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। रान्या राव ने पिछले साल खाड़ी देशों की कम से कम 10 यात्राएं की हैं। साथ ही 5 मार्च से पहले 15 दिनों में वह चार बार दुबई गईं। इसलिए वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गईं। इसके बाद उन पर नजर रखी गई। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵