back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डोभाल ने एससीओ की बैठक में लिया हिस्सा, आतंकवाद के खतरे पर हुई चर्चा

दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, उग्रवाद, मजहबी कट्टरता, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और हथियारों व मादक द्रव्यों की तस्करी पर विशेष रूप से चर्चा हुई। डोभाल के साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ भी अन्य सदस्य देशों के सुरक्षा सलाहकारों के साथ मौजूद थे। एशिया के इस शक्तिशाली राजनीतिक-सुरक्षा संगठन में आठ पूर्णकालिक सदस्य हैं। इसमें भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सदस्य देशों के एनएसए ने इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ढांचे को मजबूत बनाने पर विचार किया। साइबर अपराध सहित नई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग को बढ़ाने का भी निश्चय किया गया। बैठक में कोरोना महामारी से लड़ने के उपायों पर विचार करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुफल

Advertisementspot_img

Also Read:

SCO Summit: आतंकवाद के खिलाफ एक्शन जरुरी, SCO मीटिंग में एस जयशंकर ने PAK को जमकर लताड़ा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। चीन में आयोजित शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन ( SCO) की मीटिंग में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵