back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर डॉक्टर ने सरकार को दी चेतावनी, कहा-आ सकता है हार्ट अटैक

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 28वें दिन भी जारी है। डॉक्‍टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया है और यहां तक कह डाला है यही स्थिति रही तो कभी भी अनहोनी हो सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 28वें दिन भी जारी है। उनकी तबियत अब बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्‍टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया है और यहां तक कह डाला है कि कभी भी अनहोनी हो सकती है। डॉक्टर सवैमान ने स्पष्ट किया कि डल्लेवाल की सेहत पर उनकी टीम लगातार नजर रखे हुए है और रोजाना उनका चेकअप किया जा रहा है। 

डल्लेवाल हमारी प्राथमिकता-DC पटियाला

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत जानने डीसी पटियाला प्रीति यादव उनके पास पहुंची। डल्लेवाल को देखने के बाद उन्होंने कहा, ‘आज हम खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल का हाल जानने पहुंचे। डल्लेवाल की सेहत का ध्यान रखना हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। इसको लेकर 24 घंटे मेडिकल टीम लगाई गई है। जहां उनकी लगातार जांच की जा रही है। उनको दवा लेने के लिए निवेदन भी किया गया है। डॉक्‍टरों का कहना है कि उन्‍हें हार्ट अटैक आ सकता है। जबकि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत को लेकर कही गई बातों को गलत बताया।

पंजाब सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर अनशन में बैठे हुए हैं। डॉक्टर सवैमान ने बताया कि किसान नेता डल्लेवाल की हालत काफी गंभीर है। उनकी कभी भी मौत हो सकती है। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत को लेकर कही गई बातों को गलत बताया है। बता दें कि डल्लेवाल की जांच कर रहे डॉक्टर सवैमान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो कहा गया वह गलत है। हमारी टीम में हर तरह के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं, जो हर रोज उनका रूटीन चेकअप कर रहे हैं।

सेहत को लेकर तनाव बना हुआ है

डॉक्टर सवैमान ने कहा, सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’ डॉक्टरों और अधिकारियों की तरफ से दी जा रही चेतावनियों के बावजूद, डल्लेवाल अनशन पर अड़े हुए हैं। उनकी सेहत को लेकर तनाव बना हुआ है और पंजाब सरकार से उनके इलाज और सुरक्षा के लिए और कदम उठाने की अपील की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नहीं थम रहे नवजोत कौर के हमले, अब राहुल गांधी की ‘कथनी-करनी’ पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ने लगा है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल में...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵