back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: जानते हैं आप ट्रेन की पूरी बोगी भी बुक कर सकते हैं? ये रहे नियम, बेहद आसान है तरीका

Process of Booking Coach in Train: देश की लाइफलाइन रेलवे है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से सफर (Travelling Through Train) करते हैं। कई बार लोग ज्यादा संख्या में एक से दूसरी जगह सफर करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश की लाइफलाइन रेलवे है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से सफर (Travelling Through Train) करते हैं। कई बार लोग ज्यादा संख्या में एक से दूसरी जगह सफर करते हैं। लोग शादी में अपने पूरे परिवार या रिश्तेदारों के साथ यात्रा करते हैं। ऐसे में उन्हें पूरा कोच बुक (Railway Coach Booking) कराने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या पूरे रेलवे कोच की बुकिंग कराई जा सकती है?

सामान्य किराए से 35-40% अधिक देना होगा

पूरे कोच की बुकिंग को रेलवे के खास नियम हैं। आप आईआरसीटीसी (IRCTC) को संपर्क कर आसानी से पूरे कोच की बुकिंग करवा सकते हैं। एक पूरे कोच की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो नॉर्मल किराए के मुकाबले कम से कम 35-40 प्रतिशत ज्यादा शुल्क देना होगा। सिक्योरिटी मनी भी जमा करवानी होगी। यात्रा खत्म होने के बाद रेलवे सिक्योरिटी मनी वापस कर देगा।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक करें

पूरे कोच की बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। यहां आप एफटीआर सर्विस (FTR Service) का विकल्प चुनना है। इसके बाद आपको IRCTC अकाउंट में लॉगइन (IRCTC Account Login) कर सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद कोच बुकिंग शुल्क का भुगतान करें।

एक कोच का किराया 50 हजार रुपए तक

एक कोच को बुक करने के लिए 50 हजार रुपए तक का शुल्क देना होगा। आप पूरी ट्रेन ही बुक करना चाहते हैं तो 18 कोच के हिसाब से 9 लाख रुपए तक का भुगतान कर सकता है। साथ ही पूरी ट्रेन बुक करने के बाद ट्रेन के हाल्टिंग चार्ज के रूप में 10 हजार रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ट्रेन के 18 कोच की बुकिंग के साथ 3 एसएलआर कोच (SLR Coach) भी लगाना होगा।

2 महीने पहले ही बुक कराना होगा

पूरे कोच को बुक कराने की योजना बना रहे हैं तो यह काम कम से कम 2 महीने पहले कराना होगा। आप किसी कारण से कोच बुकिंग रद्द करते हैं तो आपको उसका शुल्क देना होगा। आप ट्रेन चलने से 2 दिन पहले तक बुकिंग रद्द (Train Ticket Booking) कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...