back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को भारतीय चंदा पार्टी तक करार दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सागर जिले के एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति चर्चा करते हुए कथित तौर पर पार्टी फंड की बात कर रहा है। इसी को लेकर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज सरकार जनता से वसूली हर तरह से कर रही है। हर काम के लिए लाओ चंदा। कभी नेता जी आ रहे कभी धार्मिक आयोजन होना है, कभी भाजपा मंत्री जी को महीना वसूली कोटा की पूर्ति करना है। यह सागर का अधिकारी कौन है, क्या इसकी जॉंच होगी? जनता त्रस्त भाजपा मस्त! भारतीय चंदा पार्टी। ज्ञात हो कि सिंह के निशाने पर भाजपा का संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा रहते हैं। अब एक वायरल हुए वीडियो के आधार पर हमला बोला है। इस वीडियो को सागर जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक अधिकारी गेहूं तुलवाई के एवज में रकम की मांग कर रहा है। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵