नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस में हलचल है। कांग्रेस को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से इस बयान की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी, क्योंकि उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। अब कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर उनके बयान को लेकर बड़ा निशाना साधा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कहा था कि जब आप चुनाव जीत जाते हैं तो परिणाम को स्वीकार कर लेतें हैं और जब हार जाएं तो सारा दोष EVM का बता देतें हैं।
“जम्मू-कश्मीर का CM बनने के बाद उमर का ऐसा रवैया क्यों”
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के EVM को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुराना वीडियो शेयर करते हुए उनपर बड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि उमर अब्दुल्ला को अपने तथ्य की जांच करनी चाहिए। इसके बाद अपनी बात जारी करते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उमर अब्दुल्ला पर सवाल खड़ा किया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के बाद उमर अब्दुल्ला का अपने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के प्रति ऐसा रवैया क्यों हो गया है?
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उमर अब्दुल्ला के इंटरव्यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह समाजवादी पार्टी, NCP(SP) और शिवसेना(UBT) है, जिन्होंने EVM के खिलाफ आवाज उठाई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कृपया अपने तथ्यों की जांच करे।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब आपके पास संसद में सौ से ज्यादा सदस्य एक ही EVM का प्रयोग करने वाले होते हैं, और आप इसको अपनी जीत के रूप में मनाते हैं, तो आप कुछ महीने बाद पलटकर यह नहीं कह सकते हैं कि हमें EVM पसंद नहीं है। क्योंकि अब चुनाव परिणाम आपकी सोच अनुसार नहीं आ रहे हैं।


.avif)


