back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, यूपी में रेड अलर्ट, कई राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों में घने से बेहद घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता बेहद कम रह सकती है। विभाग ने कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 27 दिसंबर की सुबह तक देश के कई हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा देखने को मिल सकता है। असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं, देश के अन्य क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने कोहरे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि उत्तर भारत में आने वाले दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक और हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में 30 दिसंबर तक सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, बिहार और ओडिशा में 30 दिसंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक घना कोहरा बना रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कुछ इलाकों में शीत दिवस से लेकर अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जबकि 28 दिसंबर को भी कुछ स्थानों पर ठंड का असर बना रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 26 दिसंबर को, बिहार में 26 से 30 दिसंबर के बीच और उत्तराखंड में 26 से 28 दिसंबर तक शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। 

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 27 दिसंबर को और झारखंड में 27 से 28 दिसंबर के दौरान शीत लहर चलने की आशंका है। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा में घना कोहरा दर्ज किया गया है और इन राज्यों में अगले एक सप्ताह तक कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵