back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी ने AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारपीट के गंभीर आरोप

AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट की FIR दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के 59 वर्षीय कर्मचारी सतपाल सिंह ने 25 सितंबर 2024 की रात को दर्ज कराई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक कर्मचारी ने FIR दर्ज कराई है। अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली के मॉडल टाउन से विधायक हैं। अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट की FIR दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के 59 वर्षीय कर्मचारी सतपाल सिंह ने 25 सितंबर 2024 की रात को दर्ज कराई है।

AAP विधायक ने मुझे थप्पड़ मारा दिया और फिर जूते से पीटा

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कर्मचारी सतपाल सिंह ने अपनी FIR में कहा है कि वह कल्याण विहार में सीवेज पंपिंग स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात थे और अपना कार्य कर रहे थे, तभी आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी 20-24 लोगों के साथ वहां आए और पूछने लगे कि सीवेज का पानी निकल गया या नहीं।

इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कर्मचारी सतपाल सिंह ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से कहा कि पंप चालू है, लेकिन सीवेज का पानी निकल गया या नहीं, इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है। इतना सुनते ही विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने मुझे थप्पड़ मारा दिया और फिर जूते से पीटा, जिससे मैं जमीन पर गिर गया। यही नहीं विधायक के साथ आए लोगों ने भी मुझे पीटा।

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी सतपाल सिंह ने यह भी आरोप लगाए हैं कि जब उन्हें मारा जा रहा था तो कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस को घंटों बाद जानकारी दी गई जब उनकी जगह ड्यूटी में उनका दूसरा साथी आया। इसके बाद ही उसको इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (उत्तर पश्चिम) जितेंद्र मीना ने कहा है कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर BNS की धारा 221, 132, 121 (1) और 3 (5) के तहत दर्ज की जा चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जनकपुरी हादसे में केजरीवाल के दिखे तेवर सख्त, बोले-”ये हादसा नहीं हत्या है”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत के...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵