back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है तोहफा, दिल्ली सरकार 2500 रुपये देने का ऐलान कर सकती है

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को सरकार 8 मार्च को 2500 रुपये देने का ऐलान कर सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं से हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि पहली कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लगा दी जाएगी। हालांकि पहली कैबिनेट में तो इसपर मुहर नहीं लगी जिसके बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है। अब खबर सामने आ रही है कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार इस फैसले पर मुहर लगा सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

JLN स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने की योजना पर 8 मार्च को मुहर लगा सकती है। इस मौके पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सरकार भव्य आयोजन करा सकती है जिसमें 5000 हजार महिलाओं की मौजूदगी में इस ऐलान पर अंतिम मुहर लग सकती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि भाजपा सरकार महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता देने का अपना वादा पूरा करेगी। 

दिल्ली चुनाव के दौरान किया था वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर सरकार दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान रवाना होने से पहले अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। हालांकि बीजेपी को आम आदमी पार्टी के विरोधा का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने पहली कैबिनेट में इस फैसले को मंजूरी नहीं दी थी। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सत्र की शुरुआत होने के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था जिसकी वजह से उनके 21 विधायकों को निंलबन का सामना करना पड़ा था।  

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵