back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का दोहरा हमला, 5 दिसंबर रही सीजन की सबसे सर्द सुबह, जानिए ताजा हाल

दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को घना कोहरा और खतरनाक स्तर की प्रदूषित हवा छाई रही, जहां औसत AQI 327 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बीते शुक्रवार को भारी धुंध और जहरीली हवा के साये में रही। सुबह से ही शहर घने कोहरे की परत में लिपटा नजर आया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 पर दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी के साथ, दिसंबर की अब तक की सबसे ठंडी सुबह ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 327 रहा, जबकि सुबह के समय यह 323 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े बताते हैं कि बवाना इलाके ने सबसे खराब स्थिति दर्ज की, जहां AQI 373 तक पहुंच गया।

31 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि शाम छह बजे तक दिल्ली के 39 में से 31 वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गए। आरके पुरम में स्थिति सबसे चिंताजनक रही, जहां एक्यूआई 370 तक दर्ज किया गया, जो दिन के उच्चतम स्तरों में शामिल रहा। सीपीसीबी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के दायरे को ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता माना जाता है।

दिल्ली में 5 दिसंबर सबसे सर्द दिन

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री कम है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे निचला पारा भी रहा। इससे पहले दिसंबर में सबसे न्यूनतम तापमान 12 दिसंबर 2024 को 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज हल्के कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय यह बढ़कर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया था। विभाग ने आज शनिवार के लिए हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...