back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA 3rd ODI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का आखिरी मौका, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीत लिया है और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीत लिया है और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब आज तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा, जो सीरीज का फैसला करेगा।

कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला आज वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

कहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग?

तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते है जियो हॉटस्टार ऐप क्रिकेट फैंस को मैच देखने के लिए कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है। बस मोबाइल में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें और मैच का मजा लें। दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली ने 102 रन बनाए थे तो रुतुराज गायकवाड़ 105 रन दोनों बल्लेबाजों के शानदार शतकों की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में था, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

एडन माक्ररम की शानदार सेंचुरी पलटी मैच की तस्वीर

साउथ अफ्रीका की ओर से एडन माक्ररम 110 रन की जबरदस्त पारी उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत अफ्रीकी टीम ने बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। अब तीसरे वनडे में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगा, जबकि साउथ अफ्रीका जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

भारतीय टीम का स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा।

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

एडन माक्ररम, रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रुबिन हरमन।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...