back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Budget: अब टिकट खरीद कर ‘शीशमहल’ देख सकेंगे दिल्लीवाले, CM रेखा ने किया ऐलान

आज 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश हुआ। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शीशमहल को पर्यटन में शामिल करने की बात कही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लिए आज 1 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित हो गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता के कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने दिल्ली सरकार के द्वारा चलाए जाने वाली कई योजनाओं के लिए बजट आवंटन किया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास शीशमहल को पर्यटन स्थल में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले अब शीशमहल को टिकट खरीद कर देख पाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में योजनाओं के लिए पिछली वर्ष की तुलना में डबल 117 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

विधानसभा चुनाव में BJP ने जमकर उठाया था मुद्दा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार की वजह कहीं न कहीं 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास है जिसे बीजेपी शीशमहल के नाम से इंगित करती है। बता दें कि चुनाव के दौरान बीजेपी ने इस मुद्दे को जमकर उठाया था। बीजेपी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने इस आवास पर फिजूलखर्च किया है। कोरोना काल के समय जब देश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा था तो केजरीवाल शीशमहल बनवा रहे थे। बीजेपी का दावा है कि इस आलीशान आवास के रेनोवेशन में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

AAP करती रही है आवास दिखाने की मांग

दिल्ली सरकार पर जैसे ही बीजेपी काबिज हुई उसके बाद भी शीशमहल पर सियासत जारी रही। बीजेपी ने इसे पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने चुनावों की अवधि के दौरान कथित शीशमहल को मीडिया को दिखाने की मांग की थी। संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मुख्यमंत्री आवास पहुंते थे और मांग कर रहे थे कि कैमरा लेकर मीडिया को एंट्री दी जाए और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵