back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Water Crisis: AAP सरकार ने खटखटाया SC का दरवाजा, कहा- हरियाणा, यूपी, हिमाचल से दिलवाएं दिल्ली को पानी

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है और इस कारण जल संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच केजरीवाल सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में जल संकट को लेकर आप सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की जिसमें पड़ोसी राज्यों से यमुना नदी में पानी छोड़ने की गुजारिश की। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की बहुत किल्लत हो रही है दिल्लीवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार का आरोप है कि यमुना नदी में हरियाणा ने पानी की आपूर्ति कम कर दी है, जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट पैदा हुआ है।

आप सरकार ने हरियाणा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में मांग की है कि जल संकट को देखते हुए हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से 1 महीने के लिए अतिरिक्त पानी मिले। दिल्ली सरकार ने ये याचिका ऐसे समय पर दायर की है जब जल संसाधन मंत्री आतिशी ने हाल ही में बीजेपी शासित राज्य हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का यमुना जल रोकने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने की ये मांग

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीजेपी से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को 1 महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है।

पानी को लेकर बना विवाद

इससे पहले आतिशी ने हरियाणा पर 1 मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में यमुना के पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...