back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीसीजीआई ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए तीन कोविड टीकों को मंजूरी दी। डीसीजीआई ने 6-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है। दवा नियामक ने 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी। कार्बेवैक्स और कोवैक्सीन के अलावा, डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जायकोव-डी (जायडस कैडिला वैक्सीन) को भी आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी दी है, जिसमें दो-खुराक दी जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, भारत की कोविड से लड़ाई अब और अधिक मजबूत। सीडीएसओ ने 6 से 12 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन, पांच से 12 आयु वर्ग के लिए कार्बेवैक्स और 12 से अधिक उम्र वालों के लिए जायकोव-डी की दो डोज को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। यह कदम विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा 2-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए सिफारिशों पर चर्चा के बाद सामने आया है। इससे पहले एसईसी ने गुरुवार को एक बैठक के बाद, 5-12 वर्ष की आयु के बच्चों में बायोलॉजिकल ई की कोविड-19 वैक्सीन, कार्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की थी। –आईएएनएस एकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...