back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविन से डेटा हुआ लीक, लोगों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित- डॉ . आर एस शर्मा

नई दिल्ली, 12 जून(हि.स.)। सोशल मीडिया की खबरों में कोविन सिस्टम के हैक होने के दावे को नकारते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और इम्पावर्ड ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (ईजीवीएसी) ने इस मामले की जांच की। कोविन सिस्टम के डेटा के डार्क वेब पर लीक होने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। हम कोविन पर यूजर्स के डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। शनिवार को इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कोविन सिस्टम के कथित हैकिंग के मामले की जांच इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के टीम द्वारा की गई है जिसमें इसे पूरी तरह से आधारहीन बताया गया है। इम्पावर्ड ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन डॉक्टर आर एस शर्मा ने इस बात को साफ किया है कि कोविन सिस्टम के हैक होने और डेटा लीक को लेकर डार्क वेब पर मौजूद हैकर्स के कथित दावे पूरी तरह से आधारहीन हैं। डेटा की सुरक्षा के लिए हम समय-समय पर इसको लेकर जरूरी तरीके अपना रहे हैं जिससे कोविन पर मौजूद यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखा जा सके। आपको बता दें कि 9 जून को ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर कोविन सिस्टम के डेटा लीक होने का दावा किया गया था। इसमें फोन नंबर, नाम, ईमेल आदि के शामिल होने का दावा किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵