back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश थमते ही वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण होगा शुरू, CM योगी ने अफवाह फैलाने वालों पर दिए सख्ती के निर्देश

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखने को कहा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब जबकि बारिश रुक गई है, वाराणसी के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स के जरिए अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बारिश के बाद दालमंडी में शुरू होगा चौड़ीकरण कार्य

वाराणसी के सर्किट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अराजकता फैलाने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जाए और तत्काल कार्रवाई हो। बैठक के दौरान सीएम योगी ने दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बारिश के बाद यह कार्य तुरंत शुरू किया जाए। दालमंडी, जो वाराणसी का एक प्रमुख थोक बाजार है, पहले से ही चौड़ीकरण को लेकर सुर्खियों में है। इस क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें, मकान और धार्मिक स्थल हैं, जो इस अभियान की जद में आ सकते हैं। 

माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर CM योगी का सख्त संदेश

सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय या सांप्रदायिक मुद्दों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त नजर रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो लोग जातिगत उन्माद फैलाने या अफवाहों के जरिए अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से दंडित किया जाए। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि वाराणसी में 24 बड़ी परियोजनाएं फिलहाल निर्माणाधीन हैं, जिनकी कुल लागत करीब 15,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बागी विधायक पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- BJP ने टिकट दिया तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बागी...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵