back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी महिला से शादी कर फंसा CRPF जवान, नौकरी पर मंडराया खतरा! पत्नी का वीजा खत्म, फिर भी भारत की निवासी

CRPF के जवान मुनीर खान इस समय बड़ी मुश्किल में हैं। उन्होंने पाकिस्तान की महिला मिनल खान से बिना विभागीय अनुमति के शादी कर ली थी। अब इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होने जा रही है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। CRPF के जवान मुनीर खान इस समय बड़ी मुश्किल में हैं। उन्होंने पाकिस्तान की महिला मिनल खान से बिना विभागीय अनुमति के शादी कर ली थी। अब इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर खान ने मिनल खान से वीडियो कॉल पर 24 मई 2024 को निकाह किया था। इससे पहले उन्होंने विभाग से अनुमति तो मांगी थी, लेकिन मंजूरी मिलने से पहले ही शादी कर ली। इस शादी को नियमों के खिलाफ माना जा रहा है।

पत्नी का वीजा खत्म, फिर भी भारत में रह रही है

मिनल खान टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं, जो 22 मार्च 2025 तक वैध था। लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी वो भारत में रहीं। मुनीर खान ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी, जिससे उन पर नियमों को तोड़ने का आरोप है।

CRPF ने माना नियमों का उल्लंघन

CRPF का कहना है कि जवान ने सिविल सर्विस कंडक्ट रूल्स 1964 के नियम 21(3) का उल्लंघन किया है। बिना अनुमति विदेशी नागरिक से शादी करना एक गंभीर मामला माना जाता है, खासकर जब बात पाकिस्तान की हो।

पहलगाम हमले के बाद सरकार सख्त

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्ती दिखाई और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में मिनल खान को भी वाघा बॉर्डर से डिपोर्ट करने की तैयारी की गई थी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने मिनल खान को डिपोर्ट करने से 10 दिन की राहत दी है। अब देखना होगा कि इस दौरान कानूनी लड़ाई में कौन सी दिशा मिलती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...