नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कामों से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। वह आज के समय एक बड़े ग्लोबल लीडर के रूप में उभर कर सामने आए हैं। आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में जानते हैं जो गरीबों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुई हैं।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत केंद्र सरकार ने हर गरीब नागरिक को बिना किसी बैलेंस के बैंक में खाता खोलने की सुविधा मुहैया करवाई है। इस योजना के तहत खाताधारक ओवरड्राफ्ट सेवा के जरिए 10,000 रुपये की निकासी भी कर सकता है। बता दें कि इस वर्ष प्रधानमंत्री जनधन योजना ने एक दशक पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 28 अगस्त 2014 को शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक 53 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना को मोदी सरकार ने 25 जून 2015 को शुरू किया था। मोदी सरकार इस योजना के माध्यम से हर गरीब को घर देकर उसके घर लेने के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार ने इस योजना के तहत अभी तक 4 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ दे चुकी है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की थी। मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत BPL(गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन और साल के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 10 करोड़ लोग इस योजना का लाभ ले चुकें हैं। मोदी सरकार की इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को अब धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता है। इस योजना से गरीब ग्रामीण और शहरी महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है।





